Cannes 2026 closing ceremony: फैंस ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स में लुक की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी शालीनता, स्टाइल और फैशन सेंस हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। कान्स 2026 में ऐश्वर्या ने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अमित अग्रवाल के डिज़ाइन किया गया उनका ब्लू गाउन तो बेहद खूबसूरत था ही, इसके बाद कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में वे एक बोल्ड अवतार में नजर आईं।
