Aishwarya Rai Cannes 2026: ऐश्वर्या राय का 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहला लुक सामने आते ही फैंस के चहरे पर एक अलग खुशी आई। 12 मई को फिल्म फेस्टिवल शुरू होने के बाद से ही सभी ऐश्वर्या राय को देखने के लिए बेताब थे, जो 24वीं बार इस समारोह में शिरकत कर रही हैं।
होटल मार्टिनेज में लॉरियल के ब्रांडिंग में ऐश्वर्या राय का पोस्टर न दिखने पर कई फैंस ने चिंता जताई थी कि सुपरस्टार इस साल शामिल नहीं होने वाली हैं। लेकिन कान फिल्म फेस्टिवल की क्वीन ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई से रवाना होकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।
डिजाइनर कहते हैं, "ऐश्वर्या हमेशा से ही कान्स सोल रही हैं। 'लुमिनारा' के साथ, मोहित और मैं कुछ ऐसा बनाना चाहते थे, जो केवल एक परिधान न होकर उनके चारों ओर एक एनर्जी एरिया क्रिएट कर दे। यह डिजाइन प्रकाश को शक्ति, गति और रूपांतरण के रूप में प्रस्तुत करती है। साथ ही वैश्विक मंच पर दशकों से उनके द्वारा प्रदर्शित असाधारण चमक का सम्मान करती है।
अपने लुक को पूरा करने के लिए, ऐश्वर्या राय ने अपने बालों को हल्के, खुले कर्ल्स में स्टाइल किया और ग्लैमरस मेकअप टच दिया। लाल लिपस्टिक और नीले रंग के हीरों से सजी जूलरी ने उनके लुक और भी खास बना दिया। उन्होंने फ्लाइंग किस दिए, इंतजार कर रहे पैपराज़ी को नमस्ते किया, उंगलियों से दिल बनाए और अपनी पुरानी दोस्त और लॉरियल की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर ईवा लोंगोरिया के साथ रेड कार्पेट पर पोज़ दिया। वे पाल्मे डी'ओर पुरस्कार की दावेदार फिल्म 'द बर्थडे पार्टी' (हिस्टोयर्स डे ला नुइट) की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जिसमें मोनिका बेलुची ने अभिनय किया है।