Get App

Aishwarya Rai Cannes 2026: जलपरी बन कान्स रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, Blue Mermaid Gown में लूटी महफिल

Aishwarya Rai Cannes 2026: ऐश्वर्या राय ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए बेहद खूबसूरत मर्मेड गाउन में वॉक किया। एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरों से नजरें हटाना फैंस के लिए नामुमकिन हो गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 23, 2026 पर 9:46 AM
Aishwarya Rai Cannes 2026: जलपरी बन कान्स रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, Blue Mermaid Gown में लूटी महफिल
ऐश्वर्या राय ने अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किए गए नीले रंग के गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया।

Aishwarya Rai Cannes 2026: ऐश्वर्या राय का 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहला लुक सामने आते ही फैंस के चहरे पर एक अलग खुशी आई। 12 मई को फिल्म फेस्टिवल शुरू होने के बाद से ही सभी ऐश्वर्या राय को देखने के लिए बेताब थे, जो 24वीं बार इस समारोह में शिरकत कर रही हैं।

होटल मार्टिनेज में लॉरियल के ब्रांडिंग में ऐश्वर्या राय का पोस्टर न दिखने पर कई फैंस ने चिंता जताई थी कि सुपरस्टार इस साल शामिल नहीं होने वाली हैं। लेकिन कान फिल्म फेस्टिवल की क्वीन ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई से रवाना होकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

ऐश्वर्या राय ने अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किए गए नीले रंग के गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। अमित अग्रवाल इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपने लुक को एक चमकदार दुपट्टे से पूरा किया। अमित अग्रवाल ने इस साल 'लुमिनारा' नामक एक कॉउचर डिज़ाइन तैयार किया है, जो साइट अ मोशन के आइडिया पर आधारित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें