Ajay Devgn: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी कलाकारों से लेकर खेल जगत तक के सितारों के साथ भारत की तरफ से हर संबध को खत्म कर दिया गया है। इस बीच दिलजीत दोसांझ के बाद अजय देवगन फैंस के निशाने पर हैं। इसकी वजह है एक तस्वीर, जिसमें अजय देवगन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ हंस-हंसकर बात करते हुए दिख रहे हैं।
इस वायरल फोटो में अजय देवगन और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हंसते हुए बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों ग्राउंड में आपस में बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, जब फोटो के सही होने का पता लगाया गया को सच कुछ और ही निकला। एक्टर की ये फोटो 2025 की नहीं बल्कि 2024 की है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडिया ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सबक सिखाया था। इसके बाद इंडिया-पाकिस्तान के बीच पहली बार मैच होने वाला था, लेकिन लोगों का आक्रोश देखकर उसे रद्द कर दिया गया। यहां तक की आयोजकों ने स्टेटमेंट भी जारी किया।
वहीं हरभजन सिंह और शिखर धवन जैसे बड़े खिलाड़ियों ने भी खेल का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया पाकिस्तान के बीच मैच कैंसिल हो गया। इसके बाद ये फोटो वायरल की गई। इन्हें शेयर कर हाल का बताया गया और अजय देवगन को काफी ट्रोल किया गया।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा अजय देवगन ने शाहिद अफरीदी से खुशी-खुशी बात की है। इन सेलेब्स की देशभक्ति सिर्फ पीआर तक ही होती है। बाकी ये पैसों के लिए कुछ करेंगे और देश की जनता की इन्हें जरा भी परवाह नहीं होती है। इसके अलावा कई दूसरे यूजर्स ने भी अजय को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।