देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 14 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 137340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना कमजोर हुआ है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,500 रुपये फिसला। कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,879.71 डॉलर प्रति औंस पर है। डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में अस्थिरता बने रहने की संभावना है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता का अनुमान है कि 2027 के अंत तक सोने की कीमत 6,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 137490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 126040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 125890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 137340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 138480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 126940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 125890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 14 नवंबर की सुबह चांदी 194900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 3,500 रुपये नीचे आई। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 49.05 डॉलर प्रति औंस है।