EPFO ने जारी किया अलर्ट! 15 नवंबर तक निपटा लें PF का ये काम, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना

EPFO ने कंपनियों को अक्टूबर 2026 का पीएफ जमा करने और ECR फाइल करने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया है। EPFO ने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी और एम्प्लॉयर्स से तय समय पर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने की अपील की है

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 10:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
EPFO ने 12 नवंबर को अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों कर्मचारियों और उनके एम्प्लॉयर्स (नियोक्ता) के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कंपनियों को अक्टूबर 2026 का पीएफ जमा करने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया है। इस दौरान नियोक्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) भी जमा करना होगा। यानी कंपनियों को 15 नवंबर तक अपने कर्मचारियों के पीएफ से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। EPFO ने 12 नवंबर को अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी।

देरी से भुगतान करने पर लगेगा जुर्माना

EPFO ने 12 नवंबर को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक सूचना जारी कर कंपनियों से हर महीने पीएफ से जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की। संगठन ने कहा कि, तय तारीख तक भुगतान करने से कर्मचारियों के खाते में पीएफ का पैसा समय पर जमा होगा। EPFO की नई सूचना के मुताबिक, कंपनियों को अक्टूबर 2026 की सैलरी से जुड़े पीएफ का चालान जमा करने और भुगतान की प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी करनी होगी। संगठन ने बताया कि समय पर यह काम पूरा होने से कर्मचारियों के पीएफ खाते में पैसा सही समय पर पहुंचेगा। साथ ही, कंपनियों को देरी से भुगतान करने पर लगने वाले जुर्माने और अतिरिक्त शुल्क से भी बचाया जा सकेगा।


आखिरी तारीख का नहीं करे इंतजार

पीएफ का भुगतान समय पर नहीं करने पर कंपनियों को नियमों के तहत ब्याज और जुर्माना देना पड़ सकता है। इसलिए नियोक्ताओं को आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय पहले ही ECR जमा करने और भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इससे कर्मचारियों की जानकारी या सैलरी रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने पर उसे ठीक करने और EPFO पोर्टल से जुड़ी तकनीकी परेशानियों को दूर करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।

 

क्या होती है ECR

ECR एक मासिक रिपोर्ट होती है, जिसके जरिए कंपनियां अपने कर्मचारियों के पीएफ में जमा होने वाले पैसे और भुगतान की जानकारी EPFO को देती हैं। इसे जमा करने से पहले कंपनियों को कर्मचारियों का नाम, निजी जानकारी, सैलरी और पीएफ में जमा होने वाली रकम अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए। इसके साथ ही भुगतान करना भी जरूरी है, क्योंकि केवल ECR जमा करने से पीएफ का पैसा खाते में जमा नहीं होता।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।