भोजपुरी क्वीन अक्षरा का अक्षय कुमार के साथ घिस घिस सॉन्ग वायरल, अब एक्ट्रेस ने बताया अक्की ने उन्हें कैसे फील कराया कंफर्टेबल

Ghis Ghis Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म वेलकम टू द जंगल के गाने ‘घिस घिस घिस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अक्षरा ने शूटिंग का एक अनुभव साझा किया, जिसमें अक्षय कुमार ने सेट पर उनके लिए स्टैंड लेते हुए उन्हें पूरी तरह आरामदायक महसूस कराया

अपडेटेड May 27, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के टैलेंट और उनकी भाषा को भी पूरा सम्मान दिया।

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और क्वीन कही जाने वालीं अक्षरा सिंह इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ अपने हालिया रिलीज गाने को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। फिल्म वेलकम टू द जंगल का धमाकेदार गाना 'घिस घिस घिस' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में अक्षय और अक्षरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

इसी बीच अक्षरा सिंह ने इस गाने की शूटिंग के दौरान का अपना एक बेहद खास और इमोशनल अनुभव शेयर किया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कैसे सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सेट पर रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जाकर उनके लिए स्टैंड लिया और उन्हें पूरी तरह से कंफर्टेबल फील कराया। आइए जानते हैं अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को लेकर क्या बड़ी बातें बताई हैं।

हमारे सहयोगी न्यूज 18 ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बताया है कि कैसे बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद अक्षय कुमार ने उनके पहनावे को लेकर टीम के सामने अपनी बात रखी और उनका दिल जीत लिया। अक्षरा सिंह ने बताया कि जब गाने के एक शॉट की तैयारी चल रही थी तो उन्हें अचानक घाघरा-चोली पहनने के लिए कहा गया। इसके पीछे टीम की यह सोच थी कि भोजपुरी कलाकारों का मतलब सिर्फ घाघरा-चोली ही होता है।


इस रूढ़िवादी सोच पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि लोगों की यह मानसिकता बन चुकी है कि भोजपुरी आर्टिस्ट सिर्फ यही पहनते हैं। जब मुझे यह पहनने को कहा गया तो मैंने थोड़ा सा मुंह बनाया (नाराजगी जाहिर की)।

अक्षय कुमार ने दूर से भांप लिया रिएक्शन, टीम को लगाई क्लास

अक्षरा सिंह ने आगे बताया कि उनका यह रिएक्शन अक्षय कुमार ने दूर से ही देख लिया और वे तुरंत उनके सपोर्ट में आ गए। अक्षरा ने कहा कि अक्षय सर ने दूर से ही मेरा चेहरा देख लिया कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं। उन्होंने तुरंत कॉस्ट्यूम टीम को टोकते हुए कहा कि इसको छोड़, इसको comfortable रहने दे ना। अक्षरा कहती हैं कि अक्षय कुमार की यह बात सीधे उनके दिल को छू गई और वे उनकी इस रिस्पेक्ट की मुरीद हो गईं।

103 डिग्री बुखार में भी अक्षय कुमार ने किया डांस, नहीं दिखाए कोई नखरे

अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति उनके कमिटमेंट की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को 103 डिग्री का तेज बुखार था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी। एक्ट्रेस ने कहा कि अक्षय सर की तबीयत इतनी खराब होने के बावजूद उनकी एनर्जी में रत्ती भर भी कमी नहीं थी। ये बेहद इंस्पायरिंग मोमेंट था।

अक्की ने अक्षरा से सीखी भोजपुरी, भाषा को दिया पूरा सम्मान

शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के टैलेंट और उनकी भाषा को भी पूरा सम्मान दिया। अक्षरा ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय लगातार उनसे बातचीत कर रहे थे और उन्होंने अक्षरा से भोजपुरी शब्दों का सही उच्चारण, बोलने का टोन और उनका मतलब भी सीखा। अक्षरा के लिए यह देखना बेहद खास था कि बॉलीवुड का इतना स्थापित अभिनेता क्षेत्रीय भाषा और उनकी एक्सपर्टीज के प्रति इतनी उत्सुकता और सम्मान दिखा रहा था।

26 जून को रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' इस साल की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी एंटरटेनर फिल्मों में से एक होने जा रही है। इसमें करीब 30 दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म की विशाल स्टारकास्ट

इस फिल्म में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलिन फर्नांडीस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदु दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, पुनीत इस्सर, कीकू शारदा, फिरोज खान, सुदेश बेरी, वृही कोदवारा और दिवंगत पंकज धीर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।