Get App

भोजपुरी क्वीन अक्षरा का अक्षय कुमार के साथ घिस घिस सॉन्ग वायरल, अब एक्ट्रेस ने बताया अक्की ने उन्हें कैसे फील कराया कंफर्टेबल

Ghis Ghis Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म वेलकम टू द जंगल के गाने ‘घिस घिस घिस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अक्षरा ने शूटिंग का एक अनुभव साझा किया, जिसमें अक्षय कुमार ने सेट पर उनके लिए स्टैंड लेते हुए उन्हें पूरी तरह आरामदायक महसूस कराया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2026 पर 2:37 PM
भोजपुरी क्वीन अक्षरा का अक्षय कुमार के साथ घिस घिस सॉन्ग वायरल, अब एक्ट्रेस ने बताया अक्की ने उन्हें कैसे फील कराया कंफर्टेबल
शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के टैलेंट और उनकी भाषा को भी पूरा सम्मान दिया।

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और क्वीन कही जाने वालीं अक्षरा सिंह इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ अपने हालिया रिलीज गाने को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। फिल्म वेलकम टू द जंगल का धमाकेदार गाना 'घिस घिस घिस' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में अक्षय और अक्षरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

इसी बीच अक्षरा सिंह ने इस गाने की शूटिंग के दौरान का अपना एक बेहद खास और इमोशनल अनुभव शेयर किया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कैसे सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सेट पर रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जाकर उनके लिए स्टैंड लिया और उन्हें पूरी तरह से कंफर्टेबल फील कराया। आइए जानते हैं अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को लेकर क्या बड़ी बातें बताई हैं।

हमारे सहयोगी न्यूज 18 ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बताया है कि कैसे बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद अक्षय कुमार ने उनके पहनावे को लेकर टीम के सामने अपनी बात रखी और उनका दिल जीत लिया। अक्षरा सिंह ने बताया कि जब गाने के एक शॉट की तैयारी चल रही थी तो उन्हें अचानक घाघरा-चोली पहनने के लिए कहा गया। इसके पीछे टीम की यह सोच थी कि भोजपुरी कलाकारों का मतलब सिर्फ घाघरा-चोली ही होता है।

इस रूढ़िवादी सोच पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि लोगों की यह मानसिकता बन चुकी है कि भोजपुरी आर्टिस्ट सिर्फ यही पहनते हैं। जब मुझे यह पहनने को कहा गया तो मैंने थोड़ा सा मुंह बनाया (नाराजगी जाहिर की)।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें