Akshaye Khanna: रहमान डकैत बन छाए अक्षय खन्ना को फीस बढ़ाना पड़ा महंगा, बिग बजट फिल्म से हुए आउट!

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना को 'धुरंधर' के लिए काफी प्यार मिला है। इसके बाद एक्टर ने जब अपनी फीस बढ़ाई तो वह बड़े बजट की इस पॉपुलर फिल्म से बाहर हो गए हैं।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
रहमान डकैत बन छाए अक्षय खन्ना को फीस बढ़ाना पड़ा महंगा

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस को अपने तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी मूवी में 'रहमान डकैत' के किरदार के लिए उन्हें खूब प्यार मिल रहा है।

'धुरंधर' के बाद अब अक्षय खन्ना, सनी देओल के साथ दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर-2' और 'इक्का' में भी नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ उनके हाथ में अजय देवगन स्टारर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम-3' निकल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीनों में से इस फिल्म से अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' की सफलता के बाद किनारा कर लिया है।

बॉलीवुड मशीन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद 345 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाने वाली फिल्म की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम-3' से किनारा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने इस सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट छोड़ने का बड़ा फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण एक्टर ने फिल्म छोड़ी है।


रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' की सफलता के बाद मेकर्स से अपनी फीस को बढ़ाने को कहा था। इसके अलावा वह दृश्यम 3 में अपने लुक्स में कुछ चेंज चाहते थे, लेकिन मेकर्स उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, जिसकी वजह से अक्षय खन्ना को फ्रेंचाइजी से बाहर होना पड़ा।

गल्फ कंट्रीज में पाकिस्तान कनेक्शन वाली स्टोरी से बैन झेला, लेकिन अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। 186 करोड़ ओवरसीज से साबित कि भारतीय सिनेमा ग्लोबल हो चुका। हिंदी ऑक्यूपेंसी 60-70% लेवल पर स्थिर, फैमिली ऑडियंस के साथ यूथ क्रेज पीक पर बना हुआ है। प्रोड्यूसर्स और जियो स्टूडियोज का दावा है कि इस फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री तय है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।