Akshay Kumar Eye Surgery: लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार ने लिया कुछ दिन का ब्रेक, जानें क्या है वजह

Akshay Kumar Eye Surgery: कभी न रुकने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी हेल्थ की वजह से कुछ समय का ब्रेक लिया है। उन्होंने मुंबई में आंखों की सर्जरी करवाई है।

अपडेटेड May 07, 2026 पर 10:03 AM
अनीस बज़्मी की फिल्म में अक्षय को विद्या बालन के साथ फिर से देखना मजेदार होने वाला है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है।

Akshay Kumar Eye Surgery: एक्टर अक्षय कुमार के लिए 2026 अब तक काफी व्यस्त रहा है। प्रियदर्शन की फ़िल्म 'भूत बंगला' से एक हिट देने के बाद, उन्होंने फ़िल्ममेकर अनीस बज़्मी के साथ अपनी अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी। लेकिन हमें पता चला है कि इतनी व्यस्तताओं के बाद, आखिरकार उन्हें एक ज़रूरी काम के लिए समय मिल ही गया है।

उनकी आंखों की सर्जरी हुई है। एक सूत्र ने हमें बताया, "यह एक छोटी सी सर्जरी थी, जो 6 मई, बुधवार की सुबह हुई थी। दिखाई देने में दिक्कत आने के बाद सर्जरी कराई है। अक्षय अब कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस के साथ अपनी अगली फ़िल्म का केरल शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। इस फ़िल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना भी नज़र आएंगी।"

इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन को फिर से देखना मजेदार होने वाला है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। विद्या और अक्षय इससे पहले 'भूल भुलैया' (2007) और 'मिशन मंगल' (2019) जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।


वहीं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 58 वर्षीय इस अभिनेता के पास 'वेलकम टू द जंगल', 'हैवान', 'गोलमाल 5' और मराठी फ़िल्म 'वेदात मराठे वीर दौड़ले सात' भी हैं। एक्टर के पास लेवी फिल्मों की लाइन हैं। फैंस सभी फिल्मों के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।