Gold Rate Today in India: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव ने लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी की है। बॉन्ड यील्ड में उछाल और ब्याज दरों में आगे भी बढ़ोतरी के आसार ने इस पर दबाव बढ़ाया है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2510 और 22 कैरट वाला ₹2310 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से तीन दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
तीन दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,39,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
Gold को लेकर क्या कहना है जानकारों का
बोनान्जा के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट निरपेंद्र यादव कहना है कि कच्चे तेल में उछाल से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, जिससे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर ऊपर जा रहे हैं और इसके चलते अमेरिकी फेड मौद्रिक नीति सख्त रख सकती है। उन्होंने निवेशकों को अमेरिकी डॉलर, ट्रेजरी यील्ड, तेल की कीमतों और अमेरिका में महंगाई और रोजगार के आने वाले आंकड़ों पर नजर रखने की सलाह दी है, क्योंकि ये फेड की मौद्रिक नीतियों की स्ट्रैटेजी पर असर डालेंगे।
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स की कमोडिटीज और करेंसीज की रिसर्च एनालिस्ट वेदिका नार्वेकर का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास लगातार बनी अनिश्चितता के कारण तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और महंगाई की चिंताएं भी बरकरार हैं। वेदिका के मुताबिक अमेरिका में 10-साल के ट्रेजरी की यील्ड बढ़कर लगभग 5.20% हो गई है, जिससे सोने पर दबाव बढ़ा है। उनका मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति पर अधिक स्पष्टता नहीं आती या यील्ड में कमी नहीं आती, तब तक सोने पर दबाव बना रह सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।