Akshay Kumar Ghis Ghis Ghis Song: भोजपुरी हसीना संग अक्षय कुमार ने मटकाई कमर, 'घिस घिस घिस' से मचाया धमाल

Akshay Kumar Ghis Ghis Ghis Song: अक्षय कुमार की आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्टर भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह संग नजर आ रहे हैं।

अपडेटेड May 25, 2026 पर 1:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अक्षय कुमार की आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज कर दिया गया है। इस भोजपुरी गाने में अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं।

Akshay Kumar-Akshara Singh: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। चाहे वो हेलीकॉप्टर से छलांग लगाना हो या फिर भोजपुरी धुन पर कमर मटकना। अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को हिट बनाने के लिए अक्षय हर हद से गुजरने को तैयार हैं। फिल्म का मच-अवेटेड भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' आज रिलीज कर दिया गया है। गाने में एक्टर के डांस के सामने अचछी-अच्छी हसीनाएं फीकी लग रही हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज कर दिया गया है। इस भोजपुरी गाने में अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। जहां अक्षय भोजपुरी अटायर कुर्ता धोती और कमर में गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षरा ने पीली साड़ी पहनी हैं।

गाने में अक्षरा के मूव्स तो मजेदार हैं ही लेकिन अक्षय की मटकती कमर और थिरकते पैरों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं उनके एक्सप्रेशन बिल्कुल परफेक्ट दिख रहे हैं। एक्टर का ये भोजपुरी अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लोग अक्षय के डांस का पूरा मजा ले रहे हैं।


अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने को रिलीज किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- अगर आपकी जिंदगी थोड़ी ज्यादा ही घिस रही है तो #घिसघिसघिस के साथ माहौल बदलने का समय आ गया है...गाना रिलीज। एक्टर के इस पोस्ट को जरा सी देर में 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने बीते दिन एचटी सिटी को बताया कि वह 'समुक' प्रोजेक्ट में शामिल हैं। उन्होंने कहा, “जी हां, मैंने यह फिल्म साइन कर ली है। मुझे 'समुक' की स्क्रिप्ट और विषय बहुत दिलचस्प लगे। साइंस फिक्शन एलियन हॉरर मेरे लिए और हमारी फिल्मों के लिए बिल्कुल नया जॉनर है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”'समुक' की शूटिंग शुरू होने से पहले अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।