Akshay Kumar-Akshara Singh: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। चाहे वो हेलीकॉप्टर से छलांग लगाना हो या फिर भोजपुरी धुन पर कमर मटकना। अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को हिट बनाने के लिए अक्षय हर हद से गुजरने को तैयार हैं। फिल्म का मच-अवेटेड भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' आज रिलीज कर दिया गया है। गाने में एक्टर के डांस के सामने अचछी-अच्छी हसीनाएं फीकी लग रही हैं।
