Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फिनाले में पहुंचे अक्षय कुमार, कपिल को रोस्ट करते आए नजर

Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर खबरों में हैं। शनिवार को शो का फिनाले एपिसोड रिलीज होने वाला है, जिसमें अक्षय कुमार मस्ती करते दिखने वाले हैं।

अपडेटेड Sep 17, 2025 पर 6:49 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फिनाले में पहुंचे अक्षय कुमार

Kapil Show: कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' हर बार की तरह इस बार भी लोगों को खूब पसंद आया है। लेकिन अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। शो के तीसरे सीजन की स्ट्रीमिंग नेटफ्लक्स पर हो रही है। शो का फिनाले एपिसोड इस वीकेंड को स्ट्रीम किया जाने वाला है। ऐसे में ये एपिसोड काफी धमाकेदार और मस्तीभरा होने वाला है।

शो का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस वीकेंड गेस्ट के तौर पर अक्षय कुमार शो में पहुंचेंगे। अक्षय जमकर कॉमेडियन कपिल शर्मा को रोस्ट करने वाले हैं। प्रोमो में देखने को मिला कि अपने जोक्स से अक्षय कुमार ने कपिल की खूब टांग खिंचाई करते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार के जोक्स ने माहौल और धमाकेदार बना दिया है।

शो में कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार से पूछा कि आप फिनाले एपिसोड में क्यों आए हैं, पहले क्यों नहीं आए? ऐसे में अक्षय कुमार ने मस्तीभरे अंदाज में कहा कि अरे पहले मुझे पैसे नहीं दिए जा रहे थे। कपिल ने अक्षय से उनकी फिल्मों की लंबी लिस्ट के बारे में भी सवाल किया और कहा कि ये टैलेंट का नतीजा है या जरूरतों की वजह से है?


अक्षय ने कपिल शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि तेरा शो तीन सीजन से लगातार चल रहा है, दो फिल्में हैं और अब कैफे भी..तू बता टैलेंट ज्यादा है या तेरी जरूरतें ज्यादा हैं?. इतना ही नहीं शो के प्रोमो में अक्षय कुमार स्टंटमैन के प्रति अपने इमोशन को जाहिर करते हुए भी दिख रहे हैं।

एक्टर ने स्टंटमैन के बारे में कहा कि मेरे असली हीरो यही लोग हैं..इनके बिना मेरा करियर नहीं होने वाला था। इस दौरान स्टंटमैन ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार ने गुपचुप तरीके से सभी का लाइफ इंश्योरेंस कराया है। इतना ही नहीं बल्कि सालों से सभी प्रीमियम भी खुद एक्टर ही भरते आ रहे हैं। स्टंटमैन के खुलासे के बाद अक्षय कुमार के लिए दर्शकों के दिल में और प्यार, सम्मान बढ़ गया है।

बात करें अक्षय कुमार की तो एक्टर जल्द ही जॉली एलएलबी 3 में दिखने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में अरसद वासशी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला भी दिखेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।