Haiwaan: हैवान से लीक से हुआ अक्षय कुमार का धांसू लुक, वायरल फोटो देख फैंस हुए एक्साइटेड

Haiwaan: प्रियदर्शन की फिल्म हैवान का ऐलान बीते महीने किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म से अक्षय कुमार का लुक लीक हो गया है।

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हैवान से लीक से हुआ अक्षय कुमार का धांसू लुक

Haiwaan: 16 साल के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाते दिखने वाले हैं। इससे पहले ये दोनों 2008 में आई टशन में करीना कपूर के साथ नजर आए थे। निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली मूवी हैवान (Haiwaan) की शूटिंग को हाल ही में अक्षय और सैफ ने पूरा कर लिया है।

इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक नया लुक तेजी से लीक होकर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस हैवान का लुक बता रहे हैं। इस लुक में अक्की का अंदाज काफी खौफनाक दिख रहे हैं। अक्षय कुमार कई और भी फिल्मों में दिखेंगे। दो फिल्में उनके पसंदीदा फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हैं, जिनके नाम भूत बंगला और हैवान। हाल ही में हैवान की शूटिंग पूरी हुई है। अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का फिल्म से लुक लीक हो गया है।

दरअसल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अक्की की एक लेटेस्ट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि अक्षय का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म हैवान का है। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


लेकिन अगर ये सच होता है तो यकीनन तौर पर प्रियदर्शन की हैवान में अक्षय का धांसू काम नजर आने वाला है। फैंस अक्की के इस नए अवतार की तारीफ कर रहे हैं, जिसके चलते अभिनेता की ये लेटेस्ट फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा एक्ट्रेस सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम रोल में दिखने वाली हैं। बताया जा रहा है कि मूवी का जॉनन हॉरर और क्राइम थ्रिलर है। शूटिंग के बाद फिलहाल हैवान की पोस्ट प्रोडक्शन काम हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।