Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के ऐलाना के बाद से ही यह सुर्खियों में है, लेकिन फिल्म की रिलीज में लगातार देरी हो रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अब दिवाली 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। इसी बीच, फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'लव एंड वॉर' को "बेहद खास फिल्म" बताया और इसके बारे में बात की।
