Cannes Film Festival 2026: कान्स 2026 के लिए रवाना होने के लिए आलिया भट्ट को सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक और स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं फैंस एक्ट्रेस से ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कान्स 2026 के लिए रवाना होते समय आलिया को सोमवार तड़के मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। अपनी जर्नी के दौरान अभिनेत्री ने सफेद टैंक टॉप के ऊपर काले लॉन्ग कोट को कैरी किया था। उन्होंने डेनिम जींस और बूट्स के साथ लुक को पूरा किया।
अभिनेत्री ने पिछले साल कान्स में अपना शानदार डेब्यू किया था। उन्हें लोरियल पेरिस का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है। इस साल वह दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक, कान्स में वापसी कर रही हैं। कान्स में वापस आने की अपनी खुशी साझा करते हुए, आलिया ने बताया कि ये उनके लिए बहुत खास पल होने वाला है।
रेड कार्पेट पर दूसरी बार एंटर करने पर उन्होंने कहा, "दूसरी बार कान्स में लौटना खास है। पिछला साल एक यादगार अनुभव था, और मैं इस साल और भी बड़े मोमेंट का वेट कर रही हूं। यहां एक खूबसूरत एनर्जी है। महिला के लिए खास फेस्ट है और एक ऐसे ब्रांड के साथ इस जर्नी का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है, जो महिलाओं के मूल्य और सशक्तिकरण का दृढ़ता से समर्थन करता है।"
ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड के एंबेसडर लाइनअप के हिस्से के रूप में, आलिया के इस साल फेस्टिवल में भाग लेने वाले कई ईवा लोंगोरिया, जेन फोंडा और वियोला डेविस सहित प्रसिद्ध हस्तियों के भी यहां आने की उम्मीद है। आलिया कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन और अदिति राव हैदरी के साथ भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी।
79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के कान्स शहर (फ्रेंच रिवेरा) में होने वाला है। इसे पैलेस डेस फेस्टिवल्स में आयोजित किया जाता है। भारत के समय के मुताबिक इसकी ओपनिंग सेरेमनी 12 मई की शाम से देर रात के बीच शुरू होने वाली है।
इस फेस्टिवल को कान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा। इसमें ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, आदिति राव हैदरी फिल्ममेकर करण जौहर, तारा सुतारिया, मोनी रॉय और पूजा बत्रा , फिल्म निर्माता आशुतोष गोविरकर समेत कई दिग्गजों के शिरकत करने की उम्मीद है।