देश में सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। 3 अक्टूबर की सुबह 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के भाव में उछाल है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 150460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी कीमत चढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,140.06 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह अब तक इसकी वैश्विक कीमत लगभग 3.4 प्रतिशत नीचे आई है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 150290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
रॉयटर्स के मुताबिक, HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर क्रमशः 4,490 डॉलर प्रति औंस और 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। बैंक का कहना है कि सोने की कीमत पर निकट भविष्य में और दबाव पड़ सकता है। HSBC को उम्मीद है कि कीमतें गिरने पर, खासकर 4,000 डॉलर के आसपास या उससे नीचे जाने पर, केंद्रीय बैंक फिर से सोना खरीदना शुरू कर देंगे।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट है। 3 अक्टूबर की सुबह चांदी देश में 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.36 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।