Get App

Alia Bhatt: एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाएगी आलिया-रणवीर की जोड़ी? इस फिल्म में आ सकते हैं नजर

Alia Bhatt: मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रलय की शूटिंग जुलाई और अगस्त 2026 के बीच शुरू हो सकती है। इस फिल्म में एक फिर फैंस को अपनी चहेती जोड़ी नजर आ सकती हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 3:07 PM
Alia Bhatt: एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाएगी आलिया-रणवीर की जोड़ी? इस फिल्म में आ सकते हैं नजर
एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाएगी आलिया-रणवीर की जोड़ी?

Alia Bhatt: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (आरआरकेपीके) में धमाल मचाने के बाद एक बार फिर साथ नज़र आ सकते हैं। हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जय मेहता द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'प्रलय' में आलिया भट्ट को लीड एक्ट्रेस के रूप में लेने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

मिड-डे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि निर्देशक जय मेहता की पहली पसंद आलिया भट्ट थीं। “कहानी में मुख्य महिला किरदार बेहद अहम है। उन्हें लव लेडी के रूप में पेश नहीं किया गया है। वे एक ढहती हुई दुनिया में नायक के विचारों को चुनौती देती हैं। भट्ट से बेहतर इस भूमिका को कौन निभा सकता है? वे फैंस की पसंद हैं। इस तरह की फिल्म में दमदार अभिनेत्रियों और दर्शकों के भरोसेमंद कलाकारों की जरूरत होती है। वहीं रणवीर सिंह के नाम पर चर्चा चल रही है।

सूत्र ने आगे कहा, “प्रलय की दुनिया टफ है, संसाधन सीमित हैं, और हर किरदार टूटने की कगार पर है। यह कोई मैजिक वाली ज़ॉम्बी फिल्म नहीं है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रलय की शूटिंग जुलाई और अगस्त 2026 के बीच शुरू होने की उम्मीद है।

इस फिल्म का निर्देशन प्रख्यात फिल्म निर्माता हंसल मेहता के बेटे जय मेहता करेंगे। जय मेहता की यह पहली फीचर फिल्म होगी, इससे पहले उन्होंने बहुचर्चित सीरीज़ स्कैम 1992 द हर्षद मेहता स्टोरी का सह-निर्देशन किया था। बताया जा रहा है कि फिल्म ढहती दुनिया में जीवन रक्षा के संघर्ष को दिखाएगी, जिसमें ज़ॉम्बी शैली को सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक पतन के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें