Get App

Alia Bhatt: 'लोगों को रोजगार छिन जाने से डरना नहीं चाहिए...' दीपिका पादुकोण की 8 घंटे वाली शिफ्ट डिमांड का आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट

Alia Bhatt: आलिया भट्ट भी वर्क ऑवर वाली चर्चा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण की बात का सपोर्ट करते हुए इंडस्ट्री के वर्क कल्चर पर फिर से विचार करने की बात कही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 5:51 PM
Alia Bhatt: 'लोगों को रोजगार छिन जाने से डरना नहीं चाहिए...' दीपिका पादुकोण की 8 घंटे वाली शिफ्ट डिमांड का आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट
आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Alia Bhatt: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद से इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर बहस शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने काम के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिस पर असहमति के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री के बेहद व्यस्त और थकाऊ शूटिंग शेड्यूल पर बहस छेड़ दी है।

काजोल और करीना कपूर खान जैसी कई हस्तियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और काम के उचित घंटों का समर्थन किया है। अब आलिया भट्ट भी इस चर्चा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दीपिका का समर्थन करते हुए कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के वर्क कल्चर पर फिर से विचार करने की जरूरत है।

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर आलिया भट्ट ने बात की

'टाइम' (Time) मैगजीन से बातचीत में आलिया भट्ट ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसे प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने उनकी जरूरतों को समझा और उनका सम्मान किया। आलिया ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम के बेहद कठिन और लंबे घंटों के मुद्दे को सबके सामने रखा है। दीपिका के इस कदम से शूटिंग के लंबे घंटों को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें