Get App

Amitabh Bachchan: हॉस्पिटलाइजेश रूमर्ड के बाद संडे को जलसा के बाहर उमड़ी भीड़, अमिताभ बच्चन को देखने के चक्कर में बेहोश हुए फैंस

Amitabh Bachchan: बीते दिनों खबर थी कि अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बाद में ये महज अफवाहें निकली। इसके बाद संडे को महानायक स्वस्थ देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते एक हादसा हो गया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 25, 2026 पर 5:29 PM
Amitabh Bachchan: हॉस्पिटलाइजेश रूमर्ड के बाद संडे को जलसा के बाहर उमड़ी भीड़, अमिताभ बच्चन को देखने के चक्कर में बेहोश हुए फैंस
सदी के महानायक को देख भीड़ खुशी से झूम उठी, अमिताभ बच्चन ने फ्लाइंग किस भी दिए और हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों के अटूट प्यार स्वीकार किया।

Amitabh Bachchan: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपनी खराब सेहत को लेकर चल रही सभी अटकलों, खबरों और अफवाहों पर विराम लगा दिया। 83 वर्षीय अभिनेता के कई दिनों से अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद, वह रविवार को अपने बंगले 'जलसा' के बाहर अपने संडे दर्शन के लिए फैंस का अभिवादन करते नजर आए।

रविवार को बिग बी ने अपनी परंपरा को निभाते हुए अपने जुहू स्थित बंगले 'जलसा' के गेट पर पहुंचकर अपने घर के बाहर जमा प्रशंसकों की भीड़ का गर्मजोशी और एक्साइटमेंट से अभिवादन किया। अभिनेता को बड़ी संख्या में उनकी एक झलक पाने के लिए आए फैंस को खुशी से हाथ हिलाते हुए देखा गया।

सदी के महानायक को देख भीड़ खुशी से झूम उठी, अमिताभ बच्चन ने फ्लाइंग किस भी दिए और हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों के अटूट प्यार स्वीकार किया। अभिनेता काफी एनर्जी भी दिखे और उन्होंने अपने प्रशंसकों को विशेष रूप से बनाए गए मंच से हाथ हिलाया और काफी देर तक जलसा के गेट के बाहर खड़े रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें