Amitabh Bachchan: हाल में ही अपने एक पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने महिलाओं को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर देखता हूं कि महिलाओं को खुदको गृहणी बताने में शर्म आती है। मैं जब भी किसी महिला से पूछता हूं कि आप क्या करती है, तो वह बड़े ही संकोच और शर्म के साथ बताती हैं कि मैं एक होममेकर हूं, लेकिन ये गलत है आपको खुद पर गर्व होना होना चाहिए। बिग बी ने इस पोस्ट में महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई भी दी।
