Ananya Panday: अनन्या पांडे को हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'चांद मेरा दिल' के भरतनाट्यम डांस सीन के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस छोटे से वीडियो में अभिनेत्री पारंपरिक ड्रेस में मॉर्डन और भरतनाट्यम डांस का फ्यूजन करती नज़र आ रही हैं। वीडियो को लेकर खूब आलोचना हो रही है, कुछ नेटिज़न्स ने डांस मूव्स को 'रोबोटिक' बताया है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने इसे भरतनाट्यम का 'घोर अपमान' कहा है।
विवेक सोनी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' के एक वीडियो क्लिप में अनन्या पांडे का किरदार चांदनी कॉलेज के एक कार्यक्रम में भरतनाट्यम-फ्यूजन डांस करते हुए दिखाई दे रही है, जबकि लक्ष्य का किरदार उसे प्यार भरी निगाहों से देख रहा है। यह वीडियो क्लिप वायरल हो गया है और नेटिज़न्स इससे इंप्रेस नहीं होते हैं।
एक यूज़र ने लिखा कि अब अनन्या पांडे का बचाव करना मुश्किल है... ये क्या था?" वहीं एक अन्य यूज़र ने वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "भरतनाट्यम 200 ईसा पूर्व में ही पिछड़ गया था और अनन्या पांडे के साथ 2026 में इसका अंत हो गया।" कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने डांस की 'रोबोटिक' मुद्राओं की आलोचना की।
एक ने लिखा मैंने 10 साल से ज़्यादा शास्त्रीय डांस सीखा है और यह बेहद ही घटिया है। बिना अनुभव वाला कोई भी व्यक्ति यही कहेगा। डांस का घोर अपमान है। जबकि दूसरे ने कहा कि “मुझे नहीं पता कि वह कौन सा डांस कर रही है, लेकिन यह भरतनाट्यम को छोड़कर सब कुछ है।”
चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले मीनाक्षी सुंदरेश्वर का निर्देशन किया था। फिल्म आरव और चांदनी (लक्ष्य और अनन्या पांडे) और उनकी प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। चांद मेरा दिल 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।
हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन शुक्रवार को मिली-जुली प्रतिक्रिया और समीक्षकों की ठंडी समीक्षाओं के बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखी गई। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन ₹3.65 करोड़ की कमाई की, जो इसके पहले दिन के ₹3 करोड़ के कलेक्शन से थोड़ा अधिक है।