Ankita Lokhande: पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति और बिजनेसमेन विक्की जैन के साथ अबू धाबी की छुट्टियों से हिजाब पहने हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों में काफी गुस्सा फैल गया। कपल को यूजर्स खूब बातें सुनाते नजर आ रहे हैं।
कैरोसेल पोस्ट में, अंकिता विक्की जैन के साथ अबू धाबी की खूबसूरती का लुत्फ उठाते हुए कई तस्वीरों में हिजाब पहने नजर आ रही हैं। अंकिता ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरे कैमरे से अबू धाबी की कुछ प्यारी तस्वीरें। घूमना-फिरना, हंसना और यादें बनाना।" हिजाब में तस्वीरें साझा करने के बाद इंटरनेट पर लोगों के एक बड़े वर्ग ने सवाल उठाया कि क्या उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है।
एक यूजर ने लिखा, "क्या उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है?"दूसरे ने लिखा, "वह हिजाब क्यों पहन रही हैं?"तीसरे ने कमेंट कर लिखा "निराश हूं। क्या कभी किसी मुस्लिम सेलिब्रिटी ने हिंदू संस्कृति को बढ़ावा नहीं दिया?" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- शर्मनाक। इंटरनेट पर एक वर्ग ने उनके पहनावे के आधार पर उनके धर्म पर सवाल उठाए, वहीं दूसरे वर्ग ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा, "हिजाब में प्यारी लग रही हो।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "दुनिया की सबसे अच्छी जोड़ी - अंकिता जी और जैन साहब की।" यह पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे को हिजाब पहनने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। 2025 में, उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर हिजाब पहने और लोगों को "आदाब" कहकर अभिवादन करते हुए देखा गया था, जिसने ऑनलाइन काफी विवाद पैदा कर दिया था।
अंकिता लोखंडे पॉपुलर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना के किरदार से घर-घर में मशहूर हो गईं थीं, जो 2009 से 2014 तक प्रसारित हुआ। यह सीरियल अपने समय के सबसे लोकप्रिय डेली शोप में से एक बन गया था। अंकिता ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। बाद में, अंकिता ने फिल्मों में कदम रखा और मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और बागी 3 जैसी फिल्मों में नज़र आईं। वह रियलिटी शो में भी नियमित रूप से दिखाई देती हैं। अंकिता और विक्की ने 14 दिसंबर, 2021 में सात फेरे लिए थे।