Get App

Ankita Lokhande: अबू धाबी में विक्की जैन संग हिजाब पहने नजर आईं अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर कपल जमकर हो रहे ट्रोल

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल में एक्ट्रेस की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसे देख लोग गुस्से से लाल हो गए और कपल को खूब खरीखोटी सुनाई।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 1:49 PM
Ankita Lokhande: अबू धाबी में विक्की जैन संग हिजाब पहने नजर आईं अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर कपल जमकर हो रहे ट्रोल
अंकिता विक्की जैन के साथ अबू धाबी की खूबसूरती का लुत्फ उठाते हुए कई तस्वीरों में हिजाब पहने नजर आ रही हैं।

Ankita Lokhande: पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति और बिजनेसमेन विक्की जैन के साथ अबू धाबी की छुट्टियों से हिजाब पहने हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों में काफी गुस्सा फैल गया। कपल को यूजर्स खूब बातें सुनाते नजर आ रहे हैं।

कैरोसेल पोस्ट में, अंकिता विक्की जैन के साथ अबू धाबी की खूबसूरती का लुत्फ उठाते हुए कई तस्वीरों में हिजाब पहने नजर आ रही हैं। अंकिता ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरे कैमरे से अबू धाबी की कुछ प्यारी तस्वीरें। घूमना-फिरना, हंसना और यादें बनाना।" हिजाब में तस्वीरें साझा करने के बाद इंटरनेट पर लोगों के एक बड़े वर्ग ने सवाल उठाया कि क्या उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

एक यूजर ने लिखा, "क्या उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है?"दूसरे ने लिखा, "वह हिजाब क्यों पहन रही हैं?"तीसरे ने कमेंट कर लिखा "निराश हूं। क्या कभी किसी मुस्लिम सेलिब्रिटी ने हिंदू संस्कृति को बढ़ावा नहीं दिया?" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- शर्मनाक। इंटरनेट पर एक वर्ग ने उनके पहनावे के आधार पर उनके धर्म पर सवाल उठाए, वहीं दूसरे वर्ग ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें