Get App

Anu Mallik: 'चुनरी चुरानी' ट्रोल के बीच अनु मलिक ने किया वरुण धवन का सपोर्ट, बोले-'कुछ भी निगेटिव नहीं देखना चाहता'

Anu Mallik: 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक के बाद एक्टर वरपण धवन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अनु मलिक एक्टर के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने कहा गाना लोगों के दिलों में पहले से बसा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 1:34 PM
Anu Mallik: 'चुनरी चुरानी' ट्रोल के बीच अनु मलिक ने किया वरुण धवन का सपोर्ट, बोले-'कुछ भी निगेटिव नहीं देखना चाहता'
कुछ दिन पहले रीमिक्स वर्जन 'चुनरी चुनरी' की रिलीज के बाद से वरुण धवन को नेटिज़न्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Anu Mallik: फिल्म "बीवी नंबर 1" के गाने "चुनरी चुनरी" के कंपोजर अनु मल्लिक ने सलमान खान और वरुण धवन के बीच चल रही तुलना पर प्रतिक्रिया दी है। यह तुलना फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" के रीमेक वर्जन की रिलीज के बाद शुरू हुई है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रीमिक्स वर्जन 'चुनरी चुनरी' की रिलीज के बाद से वरुण धवन को नेटिज़न्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। नेटिज़न्स ने उन पर इतने मशहूर गाने को बिगाड़ने का आरोप लगाया और उनके अभिनय की तुलना ऑरिजनल गाने में सलमान खान से की।

IANS के साथ एक विशेष बातचीत में, अनु मल्लिक ने इस पर बात करते हुए कहा कि वे लोगों में केवल सकारात्मकता देखना पसंद करते हैं। 'चुनरी चुनरी' गाने के नए वर्जन पर सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, संगीतकार ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। सच कहूं तो, मैं कभी इस बारे में नहीं सोचता। मैं ऐसी बातों पर गौर भी नहीं करता। मैं जीवन भर सकारात्मक रहा हूं और मुझे लोगों में अच्छाई देखना पसंद है। मुझे लोगों में बुराई देखना सिखाया ही नहीं गया है।"

अनु मल्लिक ने आगे कहा कि उन्हें सौभाग्य प्राप्त है कि उनके गानों को इतने बड़े सितारों ने गाया है, जिससे गाने को एक नया ही मुकाम मिला है। उन्होंने कहा, “एक संगीतकार के रूप में, मैं अनु मल्लिक इसलिए भी हूं क्योंकि मेरे जीवन में महान अभिनेता रहे हैं। मुझे शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, चिंटू जी, हेमा जी और अन्य जैसे अभिनेताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। मैं इस सोच के साथ गाना बनाता हूँ कि अगर मैं पूरी लगन से गाना बना रहा हूं, तो अभिनेता उसे पूरी तरह से निखार देगा, और यही मेरा जीवन का नजरिया है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें