THE BENGAL FILES Trailer: विवेक रंजन अग्निहोत्री की सबसे चर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर काफी विवाद के बाद रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म विवेक की ‘फाइल्स’ फ्रेंचाइजी का अगला चैप्टर है, जो ‘द कश्मीर फाइल्स और ‘द ताशकंद फाइल्स’ की सक्सेस के बाद आ रही है। ट्रेलर में वायलेंस और जिन्ना-गांधी की पॉलिटिक्स पर फोकस किया गया है। विभाजन की त्रासदी बंगाल पर किस कदर हावी हुई थी, इसमें आपको देखने को मिलेगा।
‘द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल की खून खराबे वाली पॉलिटिकल हिस्ट्री पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी रियल गवाह और ऐतिहासिक घटनाओं और उनकी रिपोर्टों पर आधारित है। फिल्म पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हुए उस नरसंहार को दिखाती है, जो इतिहास में भी कैद है। लेकिन कभी किसी के सामने नहीं खुलकर नहीं लाया गया।
ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसी फैमिली से होती है, जो 2050 में माइनॉरिटी के प्रधानमंत्री बनने और इससे होने वाले बदलाव को लेकर बात करती है। फिर कलकत्ता का हावड़ा ब्रिज देखने को मिलता है। ब्रिज पर लड़कियां साइकिल से जा रही होती है। आजादी से पहले का पश्चिम बंगाल कैसा दिखता है, ट्रेलर में दिखाया जाता है।
तभी बैकग्राउंड में आवाज आती है यह भारत नहीं है। यह पश्चिम बंगाल है, यहां दो संविधान चलते हैं, एक हिंदुओं का...एक मुसलमानों का। यहां पर जिन्ना और गांधी के बीच बंटबारे को लेकर अनबन दिखाई देती है। प्रोटेस्ट करते लोग दिखते है। सड़कों पर सरेआम कत्ल हो रहे हैं।
‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर में आप देखते हैं कि कैसे पश्चिम बंगाल पाकिस्तान को देने की बात पर एक महिला कहती है कि बंगाल सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, भारत का लाइट हाउस है। फिल्म का पिक्चराइजेशन शानदार किया गया है। ट्रेलर एक सवाल के साथ खत्म होता है जो दर्शकों को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करता है। मिथुन चक्रवर्ती का किरदार पूछता है कि क्यों आजादी के 80 साल बाद भी हम उसी सांप्रदायिक राजनीति से लड़ रहे हैं, क्या हम वाकई आजाद हो गए हैं?
विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। अपने बेबाक और साहसी कहानी कहने के अंदाज के लिए मशहूर विवेक एक बार फिर भारत के दबे हुए इतिहास को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। टीजर रिलीज़ होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों में घिर गई, जहां ममता बनर्जी की टीएमसी के कई सदस्यों ने निर्देशक, निर्माता अभिषेक अग्रवाल और अभिनेत्री-निर्माता पल्लवी जोशी के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने का आरोप लगाते हुए कई एफआईआर दर्ज कराईं। हालांकि, बाद में हाई कोर्ट ने सभी एफआईआर पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत दी। अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।
‘द बंगाल फाइल्स’ को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और निर्देशित किया है। अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री इसके निर्माता भी हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर और दर्शन कुमार सहित कई कलाकार हैं।