स्टार प्लस का नंबर वन शो 'अनुपमा' अपनी अनूठी कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट के लिए जाना जाता है। ताजा ट्रैक में एक ऐसी घटना होने वाली है जिसने शाह और कपाड़िया परिवार की नींद उड़ा दी है। रोली, जो लंबे समय से अपने अपमान का बदला लेने की फिराक में थी, उसने अब अपनी चाल चल दी है। इस बार उसके निशाने पर कोई और नहीं बल्कि जया है, जिसका उसने अपहरण कर लिया है।
