Get App

Bandar Song: अनुराग कश्यप की 'बंदर' का नया ट्रैक रिलीज, 'पिंजरा' में दिखा बॉबी देओल का खौफनाक अंदाज

Bandar Song: अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज़ किया गया 'बंदर' का नया ट्रैक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 3:57 PM
Bandar Song: अनुराग कश्यप की 'बंदर' का नया ट्रैक रिलीज, 'पिंजरा' में दिखा बॉबी देओल का खौफनाक अंदाज
इस गाने में बॉबी देओल और राज बी. शेट्टी नजर आ रहे हैं, जहां जेल के एक जश्न के दौरान राज बी. शेट्टी अपने बिजली जैसे कड़क डांस मूव्स से पूरी महफिल लूटते दिख रहे हैं।

Bandar Song: बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' की दुनिया हर नए अपडेट के साथ और भी ज्यादा डार्क, रोंगटे खड़े कर देने वाली और दिलचस्प होती जा रही है। पहले एक धमाकेदार टीज़र ने दर्शकों को अपनी रॉ इमोशंस, डरावनी उथलपुथल और अप्रत्याशित किरदारों की अनोखी दुनिया से रूबरू कराकर जबरदस्त बज़ बनाया, फिर हालिया ट्रैक 'क्यूं मज़ा आ रहा है' रिलीज हुआ। अब, मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना 'पिंजरा' रिलीज करके फैंस की एक्साइटमेंट को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।

अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज़ किए गए और उन्हीं की आवाज़ में सजे इस गाने के कड़क और सीधे दिल पर चोट करने वाले बोल सुदीप शर्मा ने लिखे हैं। 'पिंजरा' एक बेहद दमदार और गहरा गाना है, जिसमें जोश के साथ-साथ एक डरावना और बेचैन कर देने वाला अंदाज़ भी महसूस होता है।

इस गाने में बॉबी देओल और राज बी. शेट्टी नजर आ रहे हैं, जहां जेल के एक जश्न के दौरान राज बी. शेट्टी अपने बिजली जैसे कड़क डांस मूव्स से पूरी महफिल लूटते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, इसके विजुअल्स बॉबी देओल की उलझी हुई और उथल-पुथल से भरी डेटिंग लाइफ की गहराइयों को दिखाते हैं, जिसमें वे लगातार वासना, जुनून और जज्बातों के भंवर में फंसे (ट्रैप्ड) नजर आ रहे हैं, और सपना पब्बी की रहस्यमयी मौजूदगी हर जगह उनका पीछा कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें