Credit Cards

Anurag Kashyap: रणबीर कपूर को लेकर बोले अनुराग कश्यप, बॉम्बे वेलवेट समेत इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद एक्टर हो गया था सेल्फ डाउट

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि तीन फिल्मों के असफल होने के बाद उन्होंने अपनी पसंद के साथ प्रयोग करना बंद कर दिया था। वह अपने काम को लेकर बेहद सीरियस हैं।

अपडेटेड Aug 31, 2025 पर 1:36 PM
Story continues below Advertisement
रणबीर कपूर की तारीफ में अनुराग कश्यप ने कही बड़ी बात

Anurag Kashyap: निर्देशक अनुराग कश्यप ने 2013 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म बॉम्बे वेलवेट में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अनुराग इन दिनों अपनी फिल्म निशानची का जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल में ही मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने उस समय के बारे में बात की जब उन्होंने रणबीर के साथ बॉम्बे वेलवेट फिल्म बनाई थी और फिल्म के प्रति अभिनेता की प्रतिबद्धता पर भी बात की।

रणबीर के बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा, "वह बहुत कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही एक चीज़ है जिसके लिए मैं खुद को ज़िम्मेदार मानता हूं। उन्होंने अब ज़्यादा प्रयोग करना बंद कर दिया है। संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल भी एक प्रयोग था... वह अपने निर्देशक पर पूरा भरोसा करते हैं। एक बार भरोसा हो जाए, तो पूरी तरह से काम में जुट जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें खुद पर बहुत शक होने लगा था।

उन्होंने आगे कहा, "अभिनव कश्यप की बेशरम, जग्गा जासूस, बॉम्बे वेलवेट यह तीन फिल्मों की एक चेन थी। यह मेरी फिल्म थी, मेरे भाई की फिल्म और अनुराग बसु द्वारा निर्देशित थी। इसलिए इनके फ्लॉप होने के बाद से उन्होंने अचानक प्रयोग करना बंद कर दिया।

लेकिन उनकी प्रतिबद्धता अद्भुत है, वह गलत नहीं करते, निर्देशक गलत करते हैं... सभी मिलकर एक अच्छी फिल्म बनाते हैं, लेकिन निर्देशक फिल्में खराब कर देते हैं।" अनुराग ने जिन तीनों फिल्मों का ज़िक्र किया, उनमें रणबीर मुख्य भूमिका में थे। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं।

रणबीर पिछली बार "एनिमल" में नज़र आए थे, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट है। इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹800 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में उनके अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर समेत कई स्टार्स नजर आए थे। फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित थी।


अब रणबीर कपूर जल्द ही "रामायण" में नज़र आएंगे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, यह दो पार्ट वाली एक पौराणिक महाकाव्य है, जिसमें रणबीर राम की भूमिका में होंगे, साथ ही यश (रावण), साईं पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), अमिताभ बच्चन (जटायु) और रवि दुबे (लक्ष्मण) भी होंगे। हंस ज़िमर और एआर रहमान के संगीत से सजी यह फिल्म 2026 की दिवाली पर रिलीज़ होगी।

वहीं वह एनिमल के दूसरे पार्ट में भी दिखने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर के पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वार भी है, जिसमें वह अपनी रियल लाइफ लव लेडी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखेंगे। साथ वह ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट में भी दिखने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।