AR Rahman News: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकारों में शुमार एआर रहमान बॉलीवुड में 'कम्युनल' वाले अपने बयान को लेकर विवादों में घर गए हैं। राजनीति से लेकर हिंदी सिनेमा के बड़े सिंगर्स और साधु-संत भी इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं। अब हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सिंगर्स शान, शंकर महादेवन और अनूप जलोटा ने अपनी बात रखी है। सिंगर शान का कहना है कि उन्हें भी कई सालों तक काम नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने इसे कभी व्यक्तिगत तौर पर नहीं लिया है।
