Arjun Bijlani Wife Neha: टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी के ससुर का 31 दिसंबर अचानक निधन हो गया। एक दिल दहला देने वाला वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी नंगे पैर अपने पिता के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस की ओर दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। बेहद दुखी नेहा एम्बुलेंस के पीछे-पीछे जाते हुए फूट-फूट कर रो रही हैं।
