Anshula Kapoor: अंशुला की सगाई पर इमोशनल हुए Arjun Kapoor, सौतेली बहनों खुशी-जाह्नवी ने ऐसे दी बधाई

Anshula Kapoor Engagement: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने सगाई कर ली है। वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से सगाई की और फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका ऐलान भी कर दिया। वहीं उनकी सौतेली बहनों का रिएक्शन देखने लायक है।

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement

Anshula Kapoor Engagement: कपूर खानदान में जल्द ही बिग फैट पंजाबी वेडिंग होने वाली है। अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ सागाई और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

अंशुला कपूर ने अपने रिलेशनशिप को कभी भी दुनिया से छिपाया नहीं है। वह पिछले तीन साल से राइटर रोहन ठक्कर के साथ रिश्ते में थीं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती हैं। मगर क्या पता था कि उनका हालिया रोमांटिक पोस्ट उनकी इंगेजमेंट का होने वाला है। पूरा परिवार और दोस्त सभी अंशुला को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

3 जुलाई को अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इंगेजमेंट की फोटोज को शेयर कर सभी को झटका दे दिया था। यह खास मौका था कपल की तीसरी मीटिंग एनिवर्सरी का, जिस पर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रोहन ने अंशुला को प्रपोज किया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि कैसे रोहन घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं।


एक तस्वीर में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर लिपलॉक करते भी दिख रहे हैं। बाकी फोटो में एक्साइटेड अंशुला इस सरप्राइज से बेहद खुश और हैरान दिख रही हैं। कुछ फोटोज में बोनी कपूर की बिटिया रानी अंशुला ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा हैं।

उन्होंने लिखा- हमारी मुलाकात एक ऐप पर हुई थी। फिर एक मंगलवार को रात 1.15 बजे बात शुरू हुई। हम उस सुबह 6 बजे तक लगातार बात करते रहे। हमें ऐसा लगा कि किसी ऐसी चीज की शुरुआत हो रही है जो हमारे लिए बहुत मायने रखती है। 3 साल बाद मेरे पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क में उन्होंने प्रपोज कर दिया है। खास बात ये है कि इस वक्त भी ठीक 1.15 बजे हैं और किसी तरह दुनिया उस पल के लिए बस इतनी देर के लिए रुक गई। जादू जैसा महसूस हुआ। मैंने हां कह दिया।"

अंशुला कपूर की इंगेजमेंट फोटोज को देख सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर फराह खान तक कई सेलेब्स ने उन्हें खूब बधाइयां दीं। वहीं, खुशी कपूर ने अपनी दीदी के पोस्ट पर लिखा मैं रो रही हूं। जाह्नवी कपूर ने अंशुला का पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा "मेरी बहन की सगाई हो गई। बेस्ट के लिए बेस्ट। जबकि अर्जुन कपूर थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने लिखा- आज वह अपनी मां को थोड़ा ज्यादा मिस कर रहे हैं।

Metro In Dino Review: रिश्तों में छुपी हुई उलझनों को खूबसूरती से सुलझाती है अनुराग बासु की ‘मेट्रो इन दिनों’

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Jul 04, 2025 10:58 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।