Asha Bhosle passed away: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं। सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें ICU में शिफ़्ट कर दिया गया, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई। शुरुआती रिपोर्टों में दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मौत कई अंगों के काम करना बंद कर देने (मल्टी-ऑर्गन फेलियर) के कारण हुई। पूरे बॉलीवुड और देश में शोक छाया हुआ है। सितारे लगातार उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।





