देश में सोने की कीमत में गिरावट नजर आ रही है। 30 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव फिसला है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में न तेजी दिखी, न गिरावट। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,008.76 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले सोने के वैश्विक भाव में 1% से अधिक की गिरावट देखी गई। अमेरिका में महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसलिए इस बात के अनुमान और बढ़ गए हैं कि फेडरल रिजर्व इस साल के आखिर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके कारण सोने का आकर्षण घटा है। 28 अक्टूबर की मीटिंग में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के जस का तस छोड़ दिया।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 143940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 30 अक्टूबर की सुबह चांदी 214900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 500 रुपये चढ़ी थी। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 52.08 डॉलर प्रति औंस है।