Get App

Aashish Chanchlani: आशीष चंचलानी की कॉमेडी हॉरर 'एकाकी' फैंस को आई पसंद, एक्टर ने तीसरे चैप्टर का रिलीज़ किया पोस्टर

Aashish Chanchlani: आशीष चंचलानी की हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ एकाकी अपनी दिलचस्प कहानी और अलग तरह की स्टोरीलाइन से लगातार दर्शकों को चौंका रही है। लेकिन अब कहानी ने अचानक ऐसा मोड़ ले लिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 5:15 PM
Aashish Chanchlani: आशीष चंचलानी की कॉमेडी हॉरर 'एकाकी' फैंस को आई पसंद, एक्टर ने तीसरे चैप्टर का रिलीज़ किया पोस्टर
आशीष चंचलानी की कॉमेडी हॉरर 'एकाकी' फैंस को आई पसंद

Aashish Chanchlani: आशीष चंचलानी की हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ एकाकी अपनी दिलचस्प कहानी और अलग तरह की स्टोरीलाइन से लगातार दर्शकों को चौंका रही है। लेकिन अब कहानी ने अचानक ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

सीरीज एक सीधी-सादी हॉरर कहानी के तौर पर शुरू हुई थी, वह अब जॉनर बदलते हुए साइ-फाई थ्रिलर बन चुकी है। इस चौंकाने वाले ट्विस्ट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने सीरीज़ का एक नया पोस्टर भी शेयर किया है।

इस खबर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “यह रहा एकाकी का असली पोस्टर, एकाकी हमेशा से एक sci-fi thriller कहानी थी, जो हॉरर के पीछे छिपी हुई थी। हम आपका स्वागत करते हैं शुरुआत में… लास्ट चैप्टर 3 आएगा 21 दिसंबर को ठीक 2:04 पर।”

कॉमेडी कंटेंट के लिए मशहूर आशीष चंचलानी को एकाकी के लिए भी सराहना मिल रही है। उनकी परफॉर्मेंस और क्रिएटिव विज़न को ताज़ा और अलग बताया जा रहा है, जो यह दिखाता है कि वह अपनी तय इमेज से बाहर निकलकर नए तरह के एक्सपेरिमेंट करने वाले एक वर्सेटाइल क्रिएटर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें