Get App

Asrani Death: मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, दिवाली के दिन 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Govardhan Asrani Death News: 'असरानी' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी का लंबी बीमारी के बाद दीवाली के दिन सोमवार (20 अक्टूबर) को मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज श्मशान में किया गया। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 20, 2025 पर 9:30 PM
Asrani Death: मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, दिवाली के दिन 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Govardhan Asrani Death News: असरानी का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज़ श्मशान में किया गया

Govardhan Asrani Death News: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन असरानी का दिवाली के दिन यानी सोमवार (20 अक्टूबर) को निधन हो गया। उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि 'असरानी' के नाम से मशहूर अभिनेता-निर्देशक गोवर्धन असरानी ने लंबी बीमारी के बाद 20 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे मुंबई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वह 84 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज श्मशान में किया गया। इस दौरान तमाम बॉलीवुड की हस्तियां इकट्ठा हुई थीं। असरानी 'सोले', ‘खट्टा मीठा' और ‘चुपके चुपके' जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। एक जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।

उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। 'शोले' में उनकी 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर..' वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हंसाती रहती है। अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दीपावली 2025 की शुभकामनाएं दी थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें