Get App

Avneet Kaur: अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख लोगों का चढ़ा पारा, इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' हो रही ट्रोल

Avneet Kaur: इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' को अवनीत कौर के डांस नंबर की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। नेटिजन्स ने इसके कोरियोग्राफी की आलोचना की है और अभिनेत्रियों के सेक्सुअलाइजेशन (sexualisation) पर सवाल उठाए हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 29, 2026 पर 1:39 PM
Avneet Kaur: अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख लोगों का चढ़ा पारा, इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' हो रही ट्रोल
इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर G9' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना अभिनीत यह एक्शन थ्रिलर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन पहले दिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

Avneet Kaur: इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'गनमास्टर G9' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी कमजोर रही है और अब यह फिल्म गलत वजहों से चर्चा में आ गई है। फिल्म में अवनीत कौर का एक डांस नंबर है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है। लोग इसे महिलाओं के 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' (वस्तु की तरह पेश करने) से जोड़कर देख रहे हैं और इसकी तुलना जाह्नवी कपूर के 'पेडी' (Peddi) वाले गाने से कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अवनीत के इस स्पेशल अपीयरेंस के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- "अवनीत कौर अभी 25 साल की हुई हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं? बहुत ही भद्दे! उन्हें आइटम नंबर करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है और इसकी जरूरत ही क्या थी? पहले 'पेडी', फिर 'ईठा' (Eetha) और अब यह। अभिनेत्रियों का इस तरह से 'सेक्सुअलाइजेशन' (यौन वस्तु के रूप में पेश करना) कब बंद होगा?"

एक अन्य यूजर ने लिखा- "यह कैसी कोरियोग्राफी है? मुझे वैसी नाराजगी नहीं दिख रही जैसी 'पेड्डी' के गानों पर देखने को मिली थी।" एक तीसरे यूजर ने लिखा- "बिल्कुल सही कहा इंडस्ट्री का हाल देखकर सच में दुख होता है। इतनी टैलेंटेड लड़की को इस तरह के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए धकेला जा रहा है। बॉलीवुड कभी बहुत प्रोग्रेसिव हुआ करता था, लेकिन अब देखिए यह क्या बन गया है - बाकी इंडस्ट्री से इसमें कोई फर्क नहीं रह गया है।"

एक कमेंट में लिखा था- "उनके पास एक्टिंग का अच्छा-खासा टैलेंट था, लेकिन इंस्टाग्राम की तथाकथित 'इन्फ्लुएंसर' बनने के चक्कर में उन्होंने अपना पूरा करियर बर्बाद कर लिया। 'अलादीन' और 'मर्दानी' जैसे शोज और फिल्मों में उन्होंने कितना बढ़िया काम किया था और अब उनका पूरा करियर बस इंस्टाग्राम पर अपना क्लीवेज दिखाने तक सिमट कर रह गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें