Gold Rate Today in India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों के ऐलान से पहले सोने-चांदी के भाव में उठा-पटक बनी हुई है। गोल्ड के भाव में 10 दिनों में काफी उठा-पटक दिखी। 99.9% शुद्धता वाला 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड इन 10 दिनों में ₹2830 सस्ता हुआ तो 22 कैरट वाला ₹2600 सस्ता हुआ। आज रविवार 29 नवंबर को इनके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹10000 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
10 दिनों में ₹10000 सस्ती हुई चांदी
चांदी के भाव में 10 दिनों में सिर्फ तीन ही दिन बदलाव हुआ और इन 10 दिनों में ओवरऑल एक किलो चांदी ₹10 हजार सस्ती हुई है। 20 नवंबर को यह ₹5 हजार नीचे आई, 25 नवंबर को ₹10 हजार गिरी तो 27 नवंबर को ₹5 हजार ऊपर चढ़ी थी। फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹1,70,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से ऑडेसिटी कैपिटल के मार्केट एनालिस्ट जैन वावडा ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अभी भी ब्याज दरें बढ़ा रहा है, रियल यील्ड ऊंचे स्तर पर हैं और डॉलर कई महीनों के अपने उच्चतम स्तर के करीब है; जब तक इनमें से किसी स्थिति में बदलाव नहीं आता, तब तक गोल्ड में प्रति औंस $3,750-$3,800 की तरफ रैली सेलर्स को आकर्षित कर सकती है। उनका मानना है कि सोना $5,000 तक पहुंच सकता है, लेकिन अगले साल 2027 की पहली छमाही में ऐसा नहीं होगा। हालांकि 2027 के मध्य तक अगर फेड ब्याज दरें बढ़ाना बंद करे और डॉलर में गिरावट आए तो यह $4,500 तक पहुंच सकता है। फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड प्रति औंस $3600 के आस-पास है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।