देश में सोना और महंगा हो गया है। 28 नवंबर की सुबह कई शहरों में भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 128560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3100 रुपये बढ़ी थी। वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के दाम में अच्छी तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,639.6 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह सोने की वैश्विक कीमत लगभग 3 प्रतिशत मजबूत हुई।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 128560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 117860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 117710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 128410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 128410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 117710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 128410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 117710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
रॉयटर्स के मुताबिक, ऑडेसिटी कैपिटल के मार्केट एनालिस्ट ज़ैन वावडा का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अभी भी ब्याज दरें बढ़ा रहा है, रियल यील्ड ऊंचे स्तर पर हैं और डॉलर कई महीनों के अपने उच्चतम स्तर के करीब है। जब तक इनमें से किसी स्थिति में बदलाव नहीं आता, तब तक गोल्ड में 3,750-3,800 डॉलर की ओर रैली सेलर्स को आकर्षित कर सकती है। आगे कहा कि सोने की कीमत का वापस 5,000 डॉलर तक पहुंचना मुमकिन है, लेकिन 2027 की पहली छमाही में ऐसा नहीं होगा। इसके लिए जरूरी है कि फेड ब्याज दरें बढ़ाना बंद करे और डॉलर में गिरावट आए। अगर 2027 के मध्य तक ऐसा हो जाता है, तो सोने के 4,500 डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
दूसरे कीमती मेटल चांदी में भी तेजी है। 28 नवंबर की सुबह चांदी 170100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 13,500 रुपये मजबूत हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 43.44 डॉलर प्रति औंस है।