Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोने-चांदी को लगे पंख, सिल्वर ₹13500 चढ़ा, गोल्ड ₹3100 उछला

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,100 रुपये बढ़कर 1,30,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत भी 13,500 रुपये की तेजी के साथ 1,63,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 7:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 105.22 डॉलर यानी करीब 3 फीसदी उछलकर 3,672.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 27 नवंबर को सोने और चांदी को पंख लग गए। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,100 रुपये बढ़कर 1,30,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत भी 13,500 रुपये की तेजी के साथ 1,63,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर घरेलू कीमतें पर 

कमोडिटीज एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 105.22 डॉलर यानी करीब 3 फीसदी उछलकर 3,672.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी में लगातार तीसरे सत्र तेजी रही। यह करीब 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 43.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


शादियों के सीजन में खरीदारी बढ़ने से सोने को सपोर्ट

ब्रोकरेज फर्म लेमन के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग ने कहा कि इस सप्ताह की तेज गिरावट के बाद सोने की कीमतों में मजबूत रिकवरी आई है। निचले स्तरों पर खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग से कीमती धातुओं को समर्थन मिला। भारत में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। शादियों के लिए सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने से इनकी कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू कीमतों में इन वजहों से फर्क

घरेलू बाजार में फिजिकल सोने-चांदी की कीमतें आमतौर पर MCX के वायदा भाव की दिशा में चलती हैं। लेकिन खुदरा ग्राहकों को टैक्स, डीलर प्रीमियम और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय या वायदा बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर खुदरा कीमतों पर उसी अनुपात में दिखाई नहीं देता।

बुलियन मार्केट की नजरें फेडरल रिजर्व की पॉलिसी पर

बुलियन मार्केट की नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी पर लगी हैं। वह 9 दिसंबर को अपनी पॉलिसी पेश करेगा। माना जा रहा है कि वह अपनी पॉलिसी को सख्त बनाने का ऐलान कर सकता है। महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए वह इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी एक-चौथाई फीसदी का इजाफा कर सकता है। इसका सोने पर खराब असर पड़ेगा।

इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा सकता है फेड

हालांकि, फेड इंटरेस्ट रेट बढ़ाने से पहले अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ डेटा को ध्यान में रखेगा। इनमें सबसे अहम रोजगार के आंकड़े हैं, जो 4 दिसंबर को जारी होने वाले हैं। फेडरल रिजर्व की 8-9 दिसंबर को होने वाली बैठक से पहले यह श्रम बाजार का आखिरी बड़ा आंकड़ा होगा। इन आंकड़ों से अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों को लेकर आगे की रणनीति के संकेत मिल सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।