Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, ऐसी रही कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 150 करोड़ का आंकाड़ क्रॉस कर चुकी है। वीकेंड पर कैसी रही कमाई चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड Aug 23, 2026 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नितिन कक्कड़ की डायरेक्ट की हुई 'आवारापन 2', 2007 की फ़िल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी 'शिवम पंडित' के रोल में वापस आए हैं।

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' के मेकर्स ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए पुरानी यादों (नॉस्टैल्जिया) और ओरिजिनल 'आवारापन' के गानों के नए वर्जन का सहारा लिया। अब तक यह दांव उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। फिल्म अभी अपने दूसरे हफ्ते में है। पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।

9वें दिन फिल्म का कलेक्शन

दूसरे शनिवार को शाम 7 बजे तक फिल्म के 7,902 शो चल रहे थे और ऑक्यूपेंसी 16.0% थी। यह 8वें दिन दर्ज की गई 13.0% ऑक्यूपेंसी से ज्यादा थी। हालांकि शो की संख्या पिछले दिन के 9,858 से कम हो गई थी। फिल्म ने 9वें दिन अब तक भारत में 4.84 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 124.09 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹147.92 करोड़ तक पहुंच गया है। दिन के फाइनल कलेक्शन के आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

10वें दिन फिल्म का कलेक्शन


10वें दिन तक 'आवारापन 2' अभी 2,028 शो में चल रही है। इसने आज 0.21 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 152.36 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 127.71 करोड़ हो गया है, जबकि संडे का फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है।

फिल्म के बारे में

नितिन कक्कड़ की डायरेक्ट की हुई 'आवारापन 2', 2007 की फ़िल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी 'शिवम पंडित' के रोल में वापसी की हैं। यह नई फिल्म शिवम की कहानी को कई साल बाद आगे बढ़ाती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफ़िकेशन की प्लॉट समरी के अनुसार, शिवम को एक बार फिर अपराध की दुनिया में लौटना पड़ता है। ऐसा तब होता है जब 'आलिया' नाम की एक अनाथ लड़की को दूसरे बच्चों के साथ बैंकॉक में तस्करी करके भेज दिया जाता है, जिससे शिवम को एक अपराधी साम्राज्य के खिलाफ मिशन पर निकलना पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।