Thamma Trailer: आयुष्मान खुराना स्टारर थामा का ट्रेलर रिलीज होते ही 'भेड़िया' से होने लगी तुलना, जानें 5 खास बातें फिल्म को करा सकती हैं हिट

Thamma Trailer: बीते दिन एक शानदार ईवेंट के साथ आयुष्मान खुराना की मल्टी स्टारर फिल्म थामा का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आय़ा है। वहीं कुछ लोगों ने इसकी वरुण धवन की फिल्म भेड़िया से तुलना की है।

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 1:24 PM
आयुष्मान खुराना स्टारर थामा का ट्रेलर रिलीज होते ही 'भेड़िया' से होने लगी तुलना

Thamma Trailer: 'स्त्री 2' और 'मुंज्या' जैसी फिल्में बनाकर बड़ा फैन बेस तैयार करने वाले मैडॉक यूनिवर्स ने 'थामा' के ट्रेलर को फैंस के रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर को देखते ही दर्शकों ने बताया कि फिल्म काफी मजेदार होने वाली हैं। वहीं लोगों ने इसकी वरुण धवन की फिल्म भेड़िया से तुलना की है।

21 अक्टूबर को दिवाली के खास मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक्शन...ड्रामा....रोमांस...कॉमेडी कूट-कूटकर भरी हुई है। वहीं आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल का नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ट्रेलर के फनी डायलॉग


अरे... घंटे की सुरक्षा…आज से हम इंसानों का खून पीएंगे.... नए-नए बेताल को पैदा करेंगे... हमारी सेना बनाएंगे और मैं…मैं बनूंगा तुम्हारा थामा...

मैं भी तुम्हारी तरह एक किस्मत का मारा बेचारा हूं...सालों से डेट पर जा रहा हूं...

क्या इलाज हो सकता है बेताल को इंसान बनाने का?...

अंडे का ऑमलेट बन सकता है। पर क्या ऑमलेट का अंडा बन सकेगा...

अब मैं क्या करूं.... मेरी लाइफ, मेरे एम्बिशन, सब खत्म हो गया। अब मैं राजमा-चावल कैसे खाऊंगा....

लप्पू सा बेटा है...शक्ल का न सूरत का...हीरो है मेरा बेटा...हीरो....

ट्रेलर की खास बातें

बॉलीवुज में ऐसी वैंपायर फिल्म पहली बार बन रही है। ये एक बड़ी वजह काफी है दर्शकों को थिएटर्स तक लाने के लिए।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान और पहले से भी मेकर्स की तरफ से हिंट दिया गया है कि फिल्म में स्त्री और भेड़िया का कैरेक्टर नजर आने वाला है। दर्शक थामा के साथ इन दोनों की जुगलबंदी को देखने के लिए बसब्र हैं।

ट्रेलर में मैडॉक यूनिवर्स की पिछली फिल्मों में जैसी कॉमेडी है। कई जगह बेहद सिचुएशनल लगी है, कुल मिलाकर दर्शकों को ट्रेलर पसंद आय़ा है।

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना तीनों ही वैंपायर के नए अंदाज में दिखने वाले हैं। अपने चहेते एक्टर्स को ऐसे रूप में देखना उनके फैंस के लिए उत्साह से भरा होने वाला है।

इसके अलावा, फिल्म में कॉमेडी और हॉरर तो है ही, सबसे खास बात ट्रेलर में जो दिखी वो है फिल्म का एक्शन। जाहिर है अब यूनिवर्स की फिल्म में पहली बार इतना धांसू एक्शन फैंस का मनोरंजन करेगा।

बता दें कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ की तुलना भेड़िया से भी हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि कहानी कुछ वैसी ही लग रही है। फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ये तो कंफर्म हो गया है कि स्त्री और भेड़िया की तरह ये फिल्म भी दर्शकों का दिल जीत लेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।