Bajirao Mastani 10 years: 18 दिसंबर 2025 को बाजीराव मस्तानी अपने शानदार 10 साल पूरे कर रही है। दरअसल, विजनरी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने खूबसूरत विजुअल्स, इमोशंस से भरी कहानी और पारंपरिक अंदाज़ के ज़रिए बार-बार भारतीय कहानियों को दुनिया भर में पहचान दिलाई है। अक्सर संजय लीला भंसाली की तुलना गुरु दत्त से और राज कपूर से की जाती है। बाजीराव मस्तानी के साथ भंसाली ने फिर साबित किया कि सिनेमा पर उनकी पकड़ कितनी मजबूत है। दस साल बाद भी यह फिल्म उतनी ही असरदार और यादगार लगती है। तो आइए इस मॉडर्न क्लासिक फिल्म से जुड़े 10 दिलचस्प और कम सुने गए किस्से जानते हैं।
