Panchayat 5 release date: जब ‘पंचायत’ के फैंस यह सोचकर परेशान थे कि कहीं उनका पसंदीदा शो बंद तो नहीं हो गया, तभी फुलेरा में एक नया ट्विस्ट आ गया है! प्रधानी में बदलाव के बाद अब बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने खुद ही कमान संभाल ली है। ‘पंचायत’ की वापसी अब अधर में लटकी हुई है और ऐसे में बनराकस ने शो की बहुप्रतीक्षित वापसी की तारीख बताने से पहले फैंस के सामने एक अनोखी शर्त रख दी है।
क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के नए प्रधान बनने और बनराकस के उनके साथ खड़े होने के बाद फुलेरा के नए प्रशासन ने अपने ही नियम बना लिए हैं। एक खास ऑडियंस चैलेंज के ज़रिए फैंस को एकजुट होकर नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के बाद ही ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट का खुलासा होगा।
'पंचायत' 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुई था, जिसके बाद 18 मई 2022 को इसका दूसरा सीजन आया। फिर 28 मई 2024 को टेलीविजन पर तीसरा सीजन रिलीज हुआ। 24 जून 2025 को रिलीज हुए चौथे सीजन ने समय के अंतर को कुछ हद तक कम कर दिया और भारत के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए। तो फिर देर किस बात की? हार चढ़ाइए, बनराकस की शर्त पूरी कीजिए और ‘पंचायत सीज़न 5’ की वापसी की तारीख अनलॉक करने में अपना योगदान दीजिए!