Get App

‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ पर संकट गहराया, दो महीने में बंद होगा शो, जानें वजह

शिल्पा शिंदे और आसिफ शेख का मशहूर कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ बंद होने की खबरों से चर्चा में है। फैंस के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि, शो को बंद करने का फैसला मेकर्स का नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई और वजह बताई जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 11:28 AM
‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ पर संकट गहराया, दो महीने में बंद होगा शो, जानें वजह
पहले ऐसी चर्चा थी कि शो को ZEE5 पर शिफ्ट किया जा सकता है

टीवी का लोकप्रिय सिटकॉम भाभी जी घर पर हैं 2.0 इन दिनों अपने ऑफ एयर होने की खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शिल्पा शिंदे और आसिफ शेख की दमदार एक्टिंग से सजा यह शो लंबे समय से दर्शकों को हंसी का डोज देता आ रहा है। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि शो के भविष्य को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अचानक आई इन खबरों ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

लोग जानना चाहते हैं कि क्या वाकई यह शो बंद होने जा रहा है या फिर इसमें कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। फिलहाल स्थिति साफ नहीं है, लेकिन शो को लेकर बढ़ती अटकलें लगातार फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

शो नहीं, चैनल में बदलाव बना वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के बंद होने का फैसला मेकर्स का नहीं बल्कि चैनल की नई रणनीति से जुड़ा है। &TV में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके तहत नए कंटेंट का निर्माण रोकने की योजना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें