Bigg Boss 19: अशनूर-अभिषेक की गलती की वजह से नॉमिनेट हुए घरवाले, जानें आज बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरुआत से ही फैंस के पसंदीदा शो बना हुआ है। बिग बॉस ने अभिषेक बजाज और अशनूर की गलती की वजह से पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

अपडेटेड Oct 27, 2025 पर 11:02 PM
Story continues below Advertisement
Bigg Boss 19: आइए जानते हैं आज बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरुआत से ही फैंस के पसंदीदा शो बना हुआ है। वीकेंड का वार पर इस बार डबल एलिमेशन हुए। इस बार नेहल चुडासमा और बसीर अली दो लोग घर से बेघर हुए। वहीं वीकेंड का वार खत्म होने के बाद अब नए हफ्ते की शुरुआत में ही घरवालों के बीच काफी बहसबाजी हो गई। आज बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन हुआ। वहीं बिग बॉस ने अभिषेक बजाज और अशनूर की गलती की वजह से पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

एपिसोड की शुरुआत में ही शहबाज और मालती के बीच बसीर को लेकर तीखी बहस हुई। शहबाज ने कहा बसीर के जाने पर थोड़ी इंसानियत दिखातीं, लेकिन मालती उनकी बात मानने से इनकार कर देती हैं। दूसरी ओर, गौरव, मृदुल, अभिषेक और प्रणित स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

अभिषेक के एक्स-वाइफ पर पूछा सवाल


इसी बीच फरहाना और तान्या मजाक-मजाक में अभिषेक से पूछती हैं कि क्या उनकी कोई एक्स वाइफ है, जिसके बारे में वह कुछ नहीं बता रहे। अभिषेक बार-बार इस बात से इनकार करते हैं। इसके बाद में वे अशनूर को बताते हैं कि तान्या उनसे उनकी एक्स वाइफ को लेकर सवाल कर रही थी। यह सुनकर अशनूर तान्या से पूछती हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, जिस पर तान्या नाराज हो जाती हैं और अभिषेक से कहती हैं कि अब वह आगे से कोई मजाक नहीं करेंगी।

बिग बॉस ने सबको असेंबली रूम में बुलाया

घर में अभी भी नीलम और तान्या के बीच अब भी बात नहीं हो रही। इस बीच कुनिका नेहल के जाने से इमोशनल हो जाती हैं। वहीं नीलम कहती हैं कि किचन में कुनिका को परेशान न किया जाए। उधर फरहाना और प्रणित के बीच बहस छिड़ जाती है, जहां फरहाना एक बार फिर विवादित बातें कहती हैं। मालती और प्रणित बातचीत कर ही रहे होते हैं कि तभी बिग बॉस सभी घरवालों को असेंबली रूम में बुलाते हैं और अभिषेक-अशनूर की एक क्लिप दिखाते हैं, जिसमें दोनों धीरे-धीरे कुछ फुसफुसाते हुए नजर आते हैं। बिग बॉस के कई बार मना करने के बावजूद दोनों की ये हरकत जारी रहती है।

बिग बॉस ने सभी घर वालों को किया नॉमिनेट

बिग बॉस क्लिप दिखाने के बाद घरवालों से पूछते हैं कि क्या अभिषेक और अशनूर को नॉमिनेट किया जाना चाहिए। सभी उन्हें गलत तो मानते हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं ले पाता। इसके बाद बिग बॉस मृदुल से निर्णय लेने को कहते हैं, लेकिन वह भी कुछ तय नहीं कर पाते। जिसके बाद बिग बॉस सजा के तौर पर अभिषेक, अशनूर और मृदुल को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर देते हैं। बिग बॉस ने घर का 50 प्रतिशत राशन भी काट लिया। असेंबली रूम में माहौल पूरी तरह गरमा जाता है। कोई घरवालों को फैसला न लेने के लिए दोषी ठहराता है, तो कोई मृदुल को जिम्मेदार बताता है।

अभिषेक-अशनूर पर भड़के घरवालें

मीटिंग खत्म होते ही घरवाले अभिषेक और अशनूर पर भड़क जाते हैं और बहस तेज हो जाती है। फरहाना से लेकर नीलम तक सभी उन पर नाराजगी जताते हैं। अशनूर सभी से माफी मांगने की कोशिश करती हैं, लेकिन अभिषेक किसी से माफी नहीं मांगते हैं। इस दौरान गौरव भी अशनूर को कड़ी फटकार लगाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।