Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची, परिवार संग भावुक पल साझा किए

Tanya Mittal Meets Premanand Ji Maharaj: बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो से बाहर आने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण चर्चा में रहने वाली तान्या ने हाल ही में वृंदावन की पवित्र यात्रा की।

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement

बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों से दूर नहीं रहीं। जहां बाकी कंटेस्टेंट्स पार्टियों में मस्त हैं, वहीं तान्या ने सीधे पवित्र वृंदावन का रुख किया और अपने स्पिरिचुअल गुरु प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंच गईं। परिवार संग ये धार्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, फैंस उनकी इस सादगी पर दिल थाम ले रहे हैं।

तान्या ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में 'राधा राधा' भजन बज रहा है और कैप्शन में लिखा भैया-भाभी, प्रिंसी दी, स्वीटी दी और अपनी प्यारी भतीजियों के साथ महाराज जी के दर्शन करने पहुंचीं। "परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से आज मिलने का सौभाग्य मिला। काश बड़ी मामी भी आज होतीं, उनके दिए संस्कार हम सबमें जिंदा हैं।" ये इमोशनल नोट पढ़कर फैंस की आंखें नम हो गईं। वीडियो में तान्या बेहद खुश और शांत नजर आ रही हैं, ठीक वैसा ही जैसा बिग बॉस में राम नाम जपते हुए दिखती थीं।


तान्या का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। बिग बॉस 19 के बाद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। फैंस ने उनके इस आध्यात्मिक सफर को सराहा और कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि तान्या ने दिखा दिया कि ग्लैमर और अध्यात्म साथ-साथ चल सकते हैं।

शो से पहले भी तान्या प्रेमानंद जी से मिल चुकी हैं, जहां उन्होंने खुशी के राज पूछे थे। बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, गौरव खन्ना विनर बने, लेकिन तान्या टॉप 5 में रहीं। बाहर आते ही एकता कपूर ने उन्हें एक्टिंग ऑफर थमा दिया, अमाल मलिक संग प्रोजेक्ट फिक्स हुआ। लेकिन तान्या ने पहले आस्था चुनी- श्री राधा वल्लभ मंदिर दर्शन के बाद आश्रम पहुंचीं। फैंस कमेंट्स बरसा रहे, "तान्या मैम रियल हीरोइन, स्पिरिचुअल साइड कमाल कमाल का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।