Bigg Boss 19: टीवी का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरुआत से ही फैंस के पसंदीदा शो बना हुआ है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही घरवालों के बीच काफी बहसबाजी हो गई।अभिषेक बजाज और अशनूर की गलती की सजा पूरे घर वालों को मिली। बिग बॉस ने अभिषेक बजाज और अशनूर की गलती की वजह से बिग बॉस ने अभिषेक, अशनूर और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया। इस फैसले से कुनिका सदानंद और शहबाज सबसे ज्यादा नाराज दिखे। वहीं नॉमिनेट होने के बाद घरवाले अभिषेक और अशनूर से काफा लड़ाई करते हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या हुआ।
एपिसोड में अशनूर और फरहाना के बीच जोरदार बहस होती है। अशनूर अमल से कहती हैं कि उनके बारे में गलत बातें न फैलाएं, तो फरहाना भड़क जाती हैं। दोनों एक-दूसरे पर टिप्पणियां करती हैं और झगड़ा बढ़ जाता है। इसी दौरान फरहाना का हाथ गलती से प्रणित से टकरा जाता है और फिर दोनों के बीच भी झगड़ा शुरू हो जाता है।
कुनिका मृदुल पर भड़क जाती हैं कि उन्होंने कहा था निर्दोष को सजा नहीं मिलेगी, लेकिन अब पूरा घर नॉमिनेशन की लिस्ट में है। इस पर गौरव खन्ना मृदुल का पक्ष लेते हैं और कुनिका को सख्त जवाब देते हैं। वहीं दूसरी ओर, फरहाना लगातार अशनूर और अभिषेक पर भड़कती रहती हैं। वह अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं, जिसे सुनकर गौरव नाराज हो जाते हैं। वह फरहाना से कहते हैं कि अगर गुस्सा निकालना है तो चिल्लाओ लेकिन गालियां मत दो। इसके बाद तान्या मृदुल से कहती हैं कि कुनिका मैम बुला रही हैं। वह पूछती हैं कि अब आटा कौन गूंथेगा, रोटियां कौन बनाएगा और बर्तन कौन धोएगा। मृदुल किचन में जाकर शांत होकर कहते हैं कि मैं आटा लगा देता हूं, लेकिन रोटियां नहीं बनाऊंगा। इसके बाद वह बिना कुछ कहे आटा लगाने लगते हैं।
अभिषेक को समझाते हैं प्रणित
मृदुल, अभिषेक और अशनूर को बताते हैं कि कुछ घरवाले अब खाना बनाने से इंकार कर चुके हैं, इसलिए अब रोटियां उन्हें बनानी होंगी। फिर वे तान्या से बर्तन धोने को कहते हैं, लेकिन वह मना कर देती हैं। इस बीच प्रणित, अभिषेक को समझाते हैं कि मृदुल ने हमेशा उनका साथ दिया है, मगर अभिषेक कहते हैं कि उन्हें कोई नहीं बता सकता कि क्या करना है। नाश्ते के वक्त जब कुनिका और उनका ग्रुप काम से मना कर देता है, तो अशनूर पोहा बनाती हैं। मृदुल पोहा लेकर कुनिका के पास जाते हैं, लेकिन वह कहती हैं कि इसमें नींबू नहीं है।
कुनिका ने घर में किया बवाल
अशनूर बताती हैं कि नींबू डाला है, तभी अभिषेक कहते हैं कि “जो बना है, वही मिलेगा।” मृदुल उन्हें शांत रहने को कहते हैं। बाद में कुनिका किचन में आकर अभिषेक को चेतावनी देती हैं कि सीनियर सिटिजन से उलझने का अंजाम बुरा होगा। कुनिका गुस्से में किचन से पैन उठाकर पूरे घर में बजाने लगती हैं, जिससे माहौल शोर से भर जाता है। इसके बाद फरहाना ताना मारती हैं कि जब काम नहीं करना तो किचन में क्यों आईं, तो कुनिका मजाकिया अंदाज में मुंह बनाकर उन्हें चिढ़ाती हैं, जिसे देखकर सब हंस पड़ते हैं।