Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरुआत से ही फैंस की फेवरेट शो बना हुआ है। बिग बॉस के घर में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर घरवालों के बीच में लड़ाई होती रहती है। वहीं वीकेंड के वार एपिसोड में प्रणित मोरे तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। लेकिन आज प्रणित मोरे शो में वापस आ गए है। हेल्थ इश्यू की वजह से बाहर गए प्रणित मोरे की घर में वापसी से सभी कंटेस्टेंट खुश नजर आए। वहीं दूसरी ओर आज घर में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच ड्यूटी को लेकर काफी बहस हुआ। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या हुआ।
प्रणित मोरे की हुई री-एंट्री
एपिसोड की शुरुआत नीलम गिरी और तान्या मित्तल की अमाल मलिक को लेकर बातचीत से होती है, जहां तान्या मानती है कि उसे अपने बर्ताव पर थोड़ा सोचने की जरूरत है। नीलम साफ कहती है कि वह अब इस पर कुछ नहीं सुनना चाहती, क्योंकि पहले भले ही उसके मन में अमाल के लिए सॉफ्ट कॉर्नर था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाद में, प्रणित मोरे घर में शानदार री-एंट्री करते हैं। फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को छोड़कर सभी घरवाले खुश हो जाते हैं। वे उसे गले लगाने भी नहीं जाते। कैप्टन अमाल सभी घरवालों को इंस्ट्रक्शन देते हैं कि वह प्रणित को कोई ड्यूटी नहीं देंगे।
गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने प्रणित मोरे को तान्या और फरहाना के बर्ताव के बारे में बताते हैं। वे खुलासा करते हैं कि कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, फरहाना और तान्या ने मिलकर एक ग्रुप बना लिया है। इसके बाद फरहाना और तान्या, प्रणित मोरे से बहस करने की कोशिश करती हैं, लेकिन प्रणित उन्हें नजरअंदाज कर देता है और कोई रिएक्शन नहीं देता।
इसके बाद अमाल मलिक, फरहाना भट्ट से कहते हैं कि वह खाना खाने के बाद अपनी प्लेट धो दें, क्योंकि वह काफी देर से टेबल पर पड़ी थी। लेकिन फरहाना उनकी बात नहीं मानती और घर में हंगामा मचा देती है। कुनिका सदानंद जब उसे समझाने की कोशिश करती हैं, तो फरहाना उनसे भी बहस करने लगती है। बाद में फरहाना मालती से कहती है कि वह प्रणित को मिस कर रही थी, क्योंकि वह हमेशा सही बात करता था और उसे एक सलीकेदार इंसान लगता है।
कुनिका और फरहाना में हुई बहस
इसके बाद अमाल मलिक दोबारा फरहाना भट्ट से काम करने को कहते हैं, लेकिन बाथरूम एरिया में मालती चाहर के टोकने पर फरहाना गुस्सा हो जाती है। अमाल मालती को समझाते हैं कि वह बहस को और न बढ़ाए। इसी बीच तान्या, फरहाना से पूछती है कि क्या वह जानबूझकर ऐसा कर रही है, जिस पर फरहाना भड़क जाती है और उसे अकेला छोड़ने को कहती है। अगले दिन सुबह नीलम, तान्या के बारे में गॉसिप करती नजर आती है। इस बीच कुनिका, फरहाना से सिंक में रखी मालती की प्लेट धोने के लिए कहती है, लेकिन फरहाना मना कर देती है। इससे कुनिका नाराज हो जाती है और कहती है कि जब तक वह प्लेट नहीं धोएगी, उसे चीला नहीं मिलेगा। इसके बाद घर के सभी सदस्य फरहाना के खिलाफ हो जाते हैं।
फरहाना-कुनिका में हुई बहस
तान्या मित्तल आगे बढ़कर प्लेट धो देती है, लेकिन यह देखकर कुनिका सदानंद नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि तान्या सिर्फ कैमरे पर दिखने के लिए ऐसा कर रही है। वहीं, फरहाना भी कुनिका के खिलाफ तीखी बातें कहती है। उधर गार्डन एरिया में शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी स्विमिंग पूल में मजा कर रहे होते हैं और नीलम गिरी को छेड़ते हैं। गुस्से में नीलम पूल में थूक देती है, जिस पर अमाल मलिक भड़क जाते हैं और उसे फटकार लगाते हैं। बाद में, फरहाना भट्ट अमाल मलिक से बहस कर बैठती है क्योंकि कुनिका सदानंद ने उसे सुबह नाश्ता करने से रोक दिया था। तान्या मामला शांत करने की कोशिश करती है, लेकिन फरहाना उसकी बात सुनने से इनकार कर देती है।
कुनिका सदानंद अमाल मलिक के पास जाकर कहती हैं कि वह दोपहर में बर्तन धो लेंगी और अपनी बात का बचाव करती हैं। ये सुनकर फरहाना गुस्से में आ जाती है और कुनिका को ‘बेशर्म’ कह देती है। इसके बाद अमाल तान्या मित्तल से अपने बर्तन धोने के लिए कहत हैं, तो तान्या जवाब देती है कि वह अपना काम खत्म करने के बाद आएगी। दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है, जिसके बाद तान्या अमाल से बात करने से पूरी तरह बचने लगती है और यहां तक कि उसे देखना भी नहीं चाहती।
लिविंग एरिया में घरवालों ने “प्रणित मोरे शो” का आयोजन किया गया, जिसमें तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को नहीं बुलाया गया। शो के दौरान प्रणित ने दोनों पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और तान्या को ‘फर्जी’ कहा। वहीं, तान्या को बुरा लगा कि उसे बुलाया नहीं गया और वह प्रणित के इस फैसले को लेकर घरवालों से बात करने लगी। इसके बाद मालती, प्रणित से कहती है कि जब वह घर से बाहर गया था, तो वह उसे बहुत मिस करती थी। अब भी उसकी कमी महसूस करती है। रात में फरहाना भट्ट आखिरकार बर्तन धोने के लिए तैयार हो जाती है, जिससे कमाल हैरान रह जाता है। नीलकमल गिरी भी कमाल और फरहाना को साथ में बर्तन धोते देखकर चौंक जाती है।